HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा को गैरसैंण में घोषित करने से आप कार्यकर्ताओं में उबाल, युवा...

अल्मोड़ा को गैरसैंण में घोषित करने से आप कार्यकर्ताओं में उबाल, युवा मोर्चा ने फूंका सीएम त्रिवेंद्र का पुतला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा को कुमाऊं से पृथक कर गैरसैंण मंडल में शामिल किये जाने के खिलाफ आज सोमवार को आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए यहां चौघानपाटा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका।
इस मौके पर नेतृत्व कर रहे युवा नेता सोहित भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल किया जाना सीएम का बड़ा ही विवेकहीन फैसला है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थाई राजधानी के मुद्दे को भटका कर कमिश्नरी घोषित कर जनता के साथ छलावा कर रही है। सरकार अगर वाकई में गैरसैंण व वहां की जनता का भला चाहती है तो सबसे पहले इसको जिला घोषित करना चाहिए था। जिसकी मांग आप भी कर रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर और अल्मोड़ा को गैरसैंण में शामिल करने से ​सांस्कृतिक अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। अल्मोड़ा शुरू से कुमाऊं का अभिन्न अंग रहा है और मुख्यमंत्री का फैसला आम जन भावनाओं के साथ भद्दा मजाक है। अल्मोड़ा के बगैर कुमाऊं की कल्पना नही की जा सकती, चूंकि यह हमेशा से कुमाऊं की संस्कृति का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक सरकार पौड़ी में तो स्थायी कमीश्नरी बना नही पाई, लेकिन गैरसैंण कमीश्नरी घोषित कर जनता को छल रही है। पुतला दहन में सोहित भट्ट, दानिश कुरैशी, दिनेश कुमार, सौरभ पांडे, अफसान खान, पारस पवार, बादल, दर्शन जोशी, हिमांशु, आशीष रावत, कासिम खान, आदित्य, राज, दीपांशु आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments