HomeBreaking Newsझगड़ा सुलझाने गयी पुलिस से ही भिड़ गये 02 युवक, गिरफ्तार

झगड़ा सुलझाने गयी पुलिस से ही भिड़ गये 02 युवक, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस के साथ ही दो युवकों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि इन्होंने न केवल दरोगा और सिपाही से अभद्रता की, बल्कि उनका गिरेबान पकड़ फर्दी फाड़ने का प्रयास भी किया। पुलिस ने दोनों युवकों के गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सिद्धार्थ एन्क्लेव में दो युवकों में पैसों को लेन—देन के लिए विवाद हो गया, जिसे सुलझाने के लिए ​एसआई अर्जुन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। आरोप है कि जब पुलस टीम दोनों युवकों को समझाने—बुझाने का प्रयास कर रही थी इस बीच एक युवक ने दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने शेखर और रजनीश निवासी सिद्धार्थ एंक्लेव को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि शेखर मूल रूप से सहारनपुर और रजनीश बिजनौर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments