HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : सरेराह युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सरेराह युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रामनगर। यहां रामनगर के गुलरघट्टी क्षेत्र में एक युवक को किसी ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से गुलरघटटी इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर की मोहल्ला खताड़ी निवासी सौरभ अपने एक साथी के साथ गुलरघट्टी आया था। वहां किसी ने फायर किया, जिसके बाद सौरभ वहीं जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने युवक को लहूलुहान हालत में रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार चल रहा हैं। सौरभ के अनुसार उसने गूलरघट्टी में एक स्थान पर शौच के लिए बाइक रोकी। जब वह शौच कर रहा था, तभी किसी अज्ञात युवक ने उसकी जेब में तमंचा डालकर गोली चला दी। गोली उसके दाएं जांघ में लगी और वह घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से परिजन उसे ब्रजेश होस्पिटल ले गए। वहीं, कोतवाल अरुण सैनी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है, फिर भी हर पहलू पर बारीकी से जांच चल रही है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं घायल सौरभ ने कुछ आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

मोहब्बत बाँटना सीखो : हनुमान जयंती जुलूस पर मुसलमानों ने बरसाए फूल, लगाया गले

Uttarakhand Breaking : खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 02 की मौत, 03 गम्भीर

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : अब शिक्षिका हुई निलंबित, लगे ये आरोप…

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments