HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

गदरपुर। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एनएच-74 पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यूएस नगर जिले के गदरपुर में एनएच-74 पर एक पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों को घटना का पता तब चला जब सुबह युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार कर रोने लगी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। मृतक गदरपुर के गांव मसीत का रहने 19 वर्षीय फरमान पुत्र स्वर्गीय जहूर अहमद जोकि एनएच-74 पर बाइक की पंचर की दुकान में पंचर बनाता था। और अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर ही सो जाता था जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ रहते थे।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाडू लगाते हुए दुकान पहुंची तो खून से लथपथ फरमान पड़ा था। रफीकन के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। देखा कि फरमान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पास में कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

हल्द्वानी : आठ माह की गर्भवती महिला ने जहर खाकर दी जान, गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत

जानिए, अल्मोड़ा में क्यों पूजे जाते हैं खमसी बूबू ! 150 साल से भी पुरानी परंपरा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments