HomeBreaking Newsसितारगंज ब्रेकिंग : गोठा क्वारेंटाइन सेंटर से युवक फरार, पुलिस कर रही...

सितारगंज ब्रेकिंग : गोठा क्वारेंटाइन सेंटर से युवक फरार, पुलिस कर रही तलाश

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। गोठा गांव के क्वारेंटाइन केंद्र से एक युवक फरार हो गया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार युवक 20 मई को गुड़गांव हरियाणा से सितारगंज आया था।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत गोठा की ग्राम प्रधान गुरमीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक कुलवंत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम सुलमती थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर 20 मई को गुड़गांव हरियाणा से आया था। जिसे चिकित्सकों द्वारा ग्राम पंचायत गोठा स्थित गुरूनानक नगरी राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। लेकिन कुलवंत सिंह सरकार द्वारा लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर 22 मई को क्वारेंटाइन सेंटर से भाग गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कुलवंत सिंह के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 168/ 2020 धारा 269/ 188 आईपीसी व 51ख आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस भागे युवक को तलाश रही है।

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments