HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई खेल प्रमाण पत्रों की प्रतियां

अल्मोड़ाः यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई खेल प्रमाण पत्रों की प्रतियां

यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में आज चौघानपाटा में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेलों में प्राप्त प्रमाण पत्रों की प्रतियां जलाई और देश की शान बढ़ाने वाली महिला कुश्ती पहलवानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की गई।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी आभ्या चौहान, प्रदेश सचिव धीरज गैलाकोटी, विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, ललित सतवाल, बाल विक्रम रावत, अमित बिष्ट नितिन रावत, अमित नेगी, विशाल शाह, रुचि कुटोला, दीक्षा सुयाल, रोहित रौतेला, दीवान सतवाल, जीत राणा, रक्षित शाह, हनी कार्की, प्रबल रौतेला लोकेश सुपयाल, जय रौतेला आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments