HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ग्रामीणों की शिकायत पर स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक

बागेश्वर: ग्रामीणों की शिकायत पर स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक

ADVERTISEMENTS

👉 पुलिस के रडार पर हैं पांच अन्य लोग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एसओजी पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि एसओजी व पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार नशे के तस्करों पर पैनी निगाह रखे हुए है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को टीम मेहनरबूंगा पहुंची। चंद्रेश गढ़िया पुत्र गोबर सिंह निवासी मेहनरबूंगा को 6.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी और उसका भाई भी पूर्व में स्मैक मामले में पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पांच अन्य लोगों के भी नाम बताए हैं। उन पर भी पुलिस की नजर है। जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम में एसओजी के एसआइ संजय बृजवाल, कांस्टेबल राज भानु, भुवन बोरा, राजेंद्र कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments