HomeBreaking Newsशादी में आए युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, बचाने आया...

शादी में आए युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, बचाने आया भाई भी घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर

विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे युवक की कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी, जबकि बीच—बचाव को पहुंचे उसके छोटे भाई को भी घायल कर दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
मृतक का फाइल फोटो

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम रुद्रपुर के शिवनगर निवासी चंद्रपाल की पुत्री का विवाह शहर के आहूजा धर्मशाला में हो रहा था। इस दौरान चंदौसी से आई बारात में शामिल होने के लिए रामपुर जनपद के थाना मिलक खाना के गांव उस्मान गंज निवासी संजय पाल भी पहुंचा था। देर रात जब बरात पहुंची तो मौके पर बैंड बाजे के बीच लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान संजय पाल अपने जीजा गुड्डू पाल व छोटे भाई नितिन पाल के साथ सड़क पर एक ओर खड़ा होकर बारात को देख रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले संजय पाल को चांटा मारा, फिर विरोध करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार किए। बीच बचाव आये उसके छोटे भाई नितिन को भी उन्होंने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू हुई। सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

Uttarakhand : सड़क पर पलट गई तेज रफ्तार यात्री बस, यात्रियों में मची चीख—पुकार, 17 घायल, 04 गम्भीर

अल्मोड़ा : धौलछीना के रेस्टोरेंट संचालक की निर्मम हत्या, जंगल में मिली खून से सनी लाश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments