HomeBreaking NewsBreaking : युवक दे रहा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, मुकदमा...

Breaking : युवक दे रहा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
  • खुद को बताया सेना में मेजर, फिर शादी का दे दिया प्रस्ताव
  • अश्लील ​वीडियो एकत्रित करने के बाद कर रहा परेशान

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

यहां एक व्यक्ति द्वारा खुद को सेना में मेजर बताकर युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती की इस अंजान युवक से एक ऑनलाइन चैटिंग साइट के माध्यम से दोस्ती हुई थी, जो उसे बहुत महंगी साबित हुई।

दरअसल, देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने युवक पर संगीन आरोप लगाये हैं। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि युवक ने खुद को आर्मी का मेजर बताया और उससे ऑनलाइन चैटिंग साइट के माध्यम से दोस्ती कर ली। युवती ने बताया कि गत 26 अक्टूबर, 2021 को उससे दोस्ती करने वाले युवक ने अपना नाम अभिनव लियर बताया था। उसने कहा था कि वह आर्मी में अफसर है। इसके बाद दोनों में रोजाना बात होने लगी और एक दिन तथाकथित मेजर ने लड़की के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद वह उस युवक के बहकावे में आ गई। इसके बाद उनके बीच व्हाट्सएप पर भी बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

युवती का कहना है कि युवक ने इस बीच उसके कई अश्लील वीडियो ले लिये और अब वह उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह उसे बार—बार कॉल करता है और मैसेज भेजा करता है, जिससे वह परेशान है। यही नहीं उसने कई अन्य दोस्तों को भी उसका नंबर दे दिया है। युवक की इन हरकतों से परेशान आकर उसने पुलिस के पास जाने का फैसला लिया। इधर कोतवाली पटेल नगर प्रभारी रविन्द्र शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा इस अंजान युवक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही अग्रिम कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments