HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पांच दिन से युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

बागेश्वर: पांच दिन से युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक युवक पांच दिन से गायब है। स्वजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस से खोजबीन में मदद की मांग की है।

चौगांवछीना ग्राम पंचायत के घटगाड़ निवासी भूपाल सिंह मेहता ने पुलिस को प्राथमिकी देकर कहा कि उनका पुत्र 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह मेहता बीते 08 अक्टूबर को घर से सुबह आठ बजे निकला। वह घर नहीं लौटा है। उसकी काफी खोजबीन की गई। रिश्तेदार आदि के यहां भी गए। लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। वह इसबीच मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। उसका चिकित्सकीय उपचार चल रहा है। पांच दिन के बाद घर नहीं लौटने पर किसी अनहोनी की आशंका भी सता रही है। उसकी माता, पत्नी और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से उसकी खोजबीन में मदद करने की मांग की है। इधर, प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया है। गुमशुदा की खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments