HomeCrimeसितारगंज ब्रेकिंग : महिला के साथ युवक की बनाई अश्लील वीडियो, मांगी...

सितारगंज ब्रेकिंग : महिला के साथ युवक की बनाई अश्लील वीडियो, मांगी तीन लाख रंगदारी, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। एक महिला के साथ युवक की तीन बदमाशों ने अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद युवक को ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने वीडियो इंटरनेट और डालने की धमकी देते हुए पहले एक लाख रुपये वसूल लिए। उसके बाद दो लाख की और डिमांड करने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। खटीमा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां ठग्गू निवासी सतनाम सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 2 अगस्त को वह महिला मित्र के साथ सितारगंज क्षेत्र में आया था। इस दौरान महिला मित्र के साथ मनीष पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरुआ बाग, भरत पाल पुत्र बाबू पाल निवासी बमनपुरी और महेश ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

इसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख की रंगदारी मांगी। इस पर उसने एक लाख रुपये दे दिए। दोबारा आरोपी धमकी देते हुए दो लाख रुपये मांगने लगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी भरत पाल को एसआई चंदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दीपक जोशी और जगदीश लोहनी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 20 हजार की नकद और मोबाइल बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि इनमें से मुख्य आरोपी मनीष के खिलाफ कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments