HomeUttarakhandNainitalरामनगर ब्रेकिंग : युवक और महिला पर किया गुलदार-बाघ ने हमला, घायल

रामनगर ब्रेकिंग : युवक और महिला पर किया गुलदार-बाघ ने हमला, घायल

ADVERTISEMENTS

रामनगर। पीरुमदारा गूमानपुर चौराहे के पास घर से काम पर जा रहे बबलू नाम के युवक पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया वही दूसरी ओर आमडंडा निवासी राधा देवी पत्नी कुबेर सिंह सरिता देवी पत्नी जीवन सिंह नेगी पर भी बाघ ने हमला कर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुलदार के हमले से युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है जिसे राहगीरों द्वारा निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। ज्ञात रहे वहां पर खेतों के आसपास कई दिनों से यह गुलदार दिखाई दे रहा है प्रशासन ने सुबह घूमने जाने वालों को हिदायत दी है कि वह सतर्क रहें।

तो वही दूसरी ओर घास काटने गई महिला राधा देवी और सरिता देवी दोनों बाघ से काफी देर तक लड़ती रही राधा देवी को काफी गंभीर चोट आई है उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है तथा सरिता देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments