HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल (APS) अल्मोड़ा में योग शिविर का शुभारम्भ

आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) अल्मोड़ा में योग शिविर का शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS

✍️ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य हेतु योगाभ्यास

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल में अध्यनरत छात्र—छात्राएं इन दिनों योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति कर रहे हैं। कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा शिविर में प्रतिभाग किया जा रहा है।

आर्मी पब्लिक स्कूल
आर्मी पब्लिक स्कूल

उल्लेखनीय है कि आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 11 जून से योग शिविर की शुरुआत हो चुकी है। इस प्रशिक्षण में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षिका द्वारा प्रातः 06:45 से 07:30 तक कक्षा 8 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को विभिन्न योग मुद्राओं के अभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments