HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मैत्री कैरम प्रतियोगिता में यश और जाहिद की जोड़ी का जलवा

अल्मोड़ा: मैत्री कैरम प्रतियोगिता में यश और जाहिद की जोड़ी का जलवा

ADVERTISEMENTS

4 घंटे चले रोमांचक फाइनल में दर्ज की जीत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला में मैत्री संघ द्वारा आयोजित मैत्री कैरम प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। खेल प्रेमियों के भारी उत्साह के बीच हुए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में यश साह और जाहिद अंसारी की जोड़ी ने खिताबी जीत हासिल की।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

फाइनल मैच में यश साह और जाहिद अंसारी का मुकाबला राजा पांडे और अभय साह की मजबूत जोड़ी से था। लगभग 4 घंटे तक चले इस मैराथन मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः यश और जाहिद की जोड़ी ने धैर्य और सटीक रणनीति का परिचय देते हुए 29-22 के अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

यश और जाहिद ने शुरुआती दौर से ही तकनीकी कौशल और बेहतरीन तालमेल दिखाया, जबकि राजा पांडे और अभय साह ने भी अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुशील साह ने कहा कि स्थानीय खेल प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभाओं को निखारती हैं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भी सहायक होती हैं। विनीत बिष्ट ने मैत्री संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन और भाईचारा बढ़ता है।

वरिष्ठ खिलाड़ी हुए सम्मानित

इस दौरान कैरम के क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों शरद कन्नौजिया, इंद्र सिंह बिष्ट और मनोज वर्मा ‘कांची’ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मैच में स्कोरर की महत्वपूर्ण भूमिका हर्षवर्धन वर्मा, गिरीश जोशी और राजेश साह ने निभाई।

भविष्य की योजना: होली के बाद होगी ‘ओपन प्रतियोगिता’

आयोजक मंडल ने घोषणा की कि इस प्रतियोगिता की सफलता को देखते हुए होली के बाद एक विशाल ओपन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मुख्य आयोजक रोहित साह ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन विजय चौहान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दीपक वर्मा, विवेक वर्मा, प्रशांत वर्मा, अनिल बिष्ट, ललित मोहन शाह, कंचन बिष्ट, अमित शाह, पंकज वर्मा, अभय उप्रेती, बबन, वीरेंद्र सिंह, अजय बिष्ट, राकेश शाह, मणिकरण गुप्ता, अनिल शाह, किशन शाह, नारायण बिष्ट, चंद्रशेखर कांडपाल और मनोज शाह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments