HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एक्स पैरामिल्ट्री फोर्स के लोगों में चीन से खफा, सीमा...

अल्मोड़ा : एक्स पैरामिल्ट्री फोर्स के लोगों में चीन से खफा, सीमा पर दुबारा लड़ने को तैयार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोडा। लद्दाख के गलवानघाटी में भारतीय जवानों पर चीनी हमले से पैरामिल्ट्री फोर्स के सेवानिवृत्त जवानों में कड़ा गुस्सा है। उन्होंने यह तक कह डाला है कि वह चीन को सबक सिखाने के लिए देश की सेना के साथ हैं और सीमा पर दुबारा लड़ने के लिए तैयार हैं।
एक्स पैरामिल्टरी फोर्स पर्सनल वेलफैयर एसोसिएशन उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने कहा है कि चीनी सेना द्रारा एक बार फिर पीठ में छुरा घोंप कर विश्वासघात कर 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के समस्त एक्स पैरामिल्टरी के लोग घटना की घोर निन्दा करते हैं। अब समय आ गया हमें इसका बदला लेकर चीन को सबक ​सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ मंडल के एक्स पैरामिल्टरी फोर्स पर्सनल के लोग चीन को सबक सिखाने के लिए सेना का पूरा साथ देंगे और सीमा पर दुबारा जाकर लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि सीमावर्ती इलाके में समुचित विकास किया जाए और नेपाल के साथ लगने वाली सीमा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि चीनी समान का बहिष्कार करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments