सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के मौके पर यहां एनटीडी स्थित महर्षि वाल्मीकि जन मिलन केंद्र में स्थापित महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया और वाल्मीकि समाज के राजपाल पवार व ललित कुमार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय इतिहास में महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि के रुप में जाना जाता है। उन्होंने रामायण की रचना कर पूरे विश्व को प्रेम, त्याग व समर्पण का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरुरत बताई। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा की महर्षि वाल्मीकि का पूरा जीवन से प्रेरणादायक है। सभासद सौरभ वर्मा ने कहा इस जन मिलन केंद्र को और अधिक भव्य रुप प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, रमेश मेर, सुंदर भोजक, सुनील बिष्ट, रमेश लाल, मदन बिष्ट, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार, मोनू कुमार, भावेश जोशी, दिशांत पवार, कुलदीप राजोरिया तथा वाल्मीकि समाज के कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस स्थान को और अधिक विकसित करने की जरूरत है।
अल्मोड़ा न्यूज: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर मूर्ति पर माल्यार्पण, भाजपा नेताओं ने कहा—महर्षि वाल्मीकि जन मिलन केंद्र को विकसित किया जाएगा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

