HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बूथ स्तर पर जोरशोर से जुटें कार्यकर्ता— शिव​ सिंह

बागेश्वर: बूथ स्तर पर जोरशोर से जुटें कार्यकर्ता— शिव​ सिंह

ADVERTISEMENTS

✍️ लोकसभा निर्वाचन के लिए भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओ से बूथ स्तर पर अभी से जुट जाने को कहा।

जिला अध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्री बिष्ट ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। राज्य की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा जीत रही है। हमें बूथ स्तर पर मतदाताओं को भाजपा की रीति नीति बता कर जीत के अंतर को और बढाने के लिए कार्य करना है।विधानसभा के प्रभारी माननीय ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू एवं चुनाव संयोजक पार्वती दास कपकोट के संयोजक सुरेश गढ़िया, सहसंयोजक घनश्याम जोशी एवं चुनाव संचालन समिति चारों मंडलों के अध्यक्ष विधानसभा बागेश्वर की पूरी टीम उपस्थिति रही जिसमें अबकी बार 400 पार फिर से मोदी सरकार का नारा बुलंद किया और पार्टी कार्यालय में 30 लोगों ने अन्य संगठन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गोविंद सिंह टंगड़िया, सुबोध लाल शाह, पुष्पा देवी, खड़क सिंह टंगड़िया, मथुरा प्रसाद, प्रकाश लाल शाह, रवि करायत, राजेश रौतेला, मनीष पांडे उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments