HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः वर्करों ने प्रबंधन की बैठक का किया बहिष्कार, प्रदर्शन

बागेश्वरः वर्करों ने प्रबंधन की बैठक का किया बहिष्कार, प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

मैग्नेसाइट फैक्ट्री का विवाद, आज होनी थी बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः अल्मोड़ा मैग्नेसाइट झिरौली प्रबंधन और यूनियन के मध्य बैठक होनी थी। जिसका वर्करों ने बहिष्कार कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री के आगे जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि हटाए गए माइन मैनेजरों को वापस लिया जाए। उसके बाद ही वह वार्ता करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और समस्या का समाधान करने की मांग की।

मंगलवार को कंपनी और कर्मचारी यूनियन की बैठक होनी थी, लेकिन वर्कर इसके विरोध में उतर आए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री कुमाऊं की एकमात्र फैक्ट्री है। प्रबंधन वर्ग के तानाशाही फैसलों के कारण आज कंपनी बद से बदत्तर होती जा रही है। जिसकी वजह से फैक्ट्री में कार्यरत लगभग 500 कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट शुरू हो गया है। माइनिंग के मैनेजर स्तर के अधिकारी को सहयोग नहीं किया गया। वह इस्तीफा देकर जा चुके हैं। प्रबंधन की नीतियों के कारण कर्मचारियों को वेतन पिछले चार माह का भुगतान नहीं हो सका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी रेता, बजरी आदि बेच रही है। पीएम का लाखों रुपये का भी पता नहीं है। बीते दिनों प्रबंधन ने दो माइन मैनेजरों को निष्कासित कर दिया है। प्रबंधन हिटलरशाही पर उतर आया है। कहा कि तैयार माल, बाजार की स्थिति एवं मार्केटिंग की स्थिति समेत समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस मौके पर धीरज रौतेला, सुभाष चंद्र टम्टा, नीरज कुमार, महेंद्र कुमार, संजय रौतेला, रमेश चंद्र सिंह, गोविंद सिंह जनौटी, प्रदीप रौतेला, संजय रौतेला, तुलसी, नंदन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments