रुद्रप्रयाग। यहां पोखरी मोटर मार्ग पर एक निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहा मजदूर पुल के टॉवर से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।
निर्माणाधीन पुल के टावर से गिरा मजदूर, हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे रूद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग पर बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले 200 मीटर लंबे पुल निर्माण में लगा एक मजदूर गिर गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम वहां पहुंची। जिसके बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
बताया गया है कि घायल जगज्योति उर्फ मोनू (30 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम मकरा जिला धौलपुर, राजस्थान का उपचार चल रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने संबंधित निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।