HomeUttarakhandBageshwarहर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए करें दोगुने उत्साह से काम:...

हर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए करें दोगुने उत्साह से काम: लुंठी

👉 बागेश्वर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले जिला प्रभारी

Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि निकाय, लोकसभा और बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में बेहतर करना है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से काम करें। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों में घपले के चलते लोग परेशान हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह मामले लेकर लोगों तक समय पर पहुंचना है।

शनिवार को जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के साथ छल किया है। उन्हें अंधेरा में रखा है। टमाटर 200 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है। आटा, चावल, मसाला, तेल आदि भी बढ़ने वाला है। प्रदेश में सरकारी नौकरियां चेहतों की हो गई हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। ऐसे में कांग्रेस पर उन्हें उम्मीद है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लग गई है। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन हारता नहीं है। उन्होंने ब्लाक, नगर, बूथ, न्याय पंचायत अध्यक्षों को टीम वर्क के साथ काम करने को कहा।

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने की। इस मौके पर लोकमणि पाठक, गोपा धपोला, सुनील पांडे, कवि जोशी, राजेंद्र राठौर, सुनील भंडारी, विनोद पाठक, कुंदन गिरी, देवेंद्र कनवाल, प्रकाश चंद्र, रंजीत दास, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, देवेंद्र परिहार, कमल जोशी आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments