HomeUttarakhandAlmoraमहिला कल्याण संस्था ने सेना के 150 जवानों को बांधी राखी, दीर्घायु...

महिला कल्याण संस्था ने सेना के 150 जवानों को बांधी राखी, दीर्घायु की कामना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अल्मोडा में आर्मी के अधिकारियों व 150 जवानों को राखी बांध कर उनके दीघार्यु व उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सदस्यों ने कहा कि उन्हें सेना के वीर जवानों को राखी बांध कर गर्व का अनुभव हो रहा है, क्योंकि इन्हीं की बदौलत पूरा देश सुरक्षित रहता है।

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि इससे पूर्व 03 राखीयां संस्था की ओर से सरहद पर देश की रक्षा के लिए तैनात जवानों के लिए भेजी जा चुकी हैं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ जवानों को तिलक कर उनकी आरती उतारी व राखी बांधी, फिर मुख मीठा किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जवानों ने संस्था की बहनों को देश की रक्षा करने का वचन दिया। कायर्क्रम की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल व संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय एवं सचिव पुष्पा सती ने किया।

कार्यक्रम में गीता शाह, आशा पंत, ममता चौहान, सरला बिष्ट, राधिका जोशी, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, मंजू जोशी, दीपा जोशी, मंजू रावत, रमा जोशी, अनीता रावत, रेखा चौहान, रीता जोशी, शांति शाह, सुनयना मेहरा, दीपा, सतीश जोशी, चंद्रा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, मंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थीं। इसके साथ ही डॉ. जेसी दुर्गापाल आदि का विशेष योगदान रहा।

दुःखद उत्तराखंड : राखी के त्यौहार से पहले तीन घरों में मातम, हादसे में तीन युवकों की मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments