अल्मोड़ा : महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, लॉक डाउन के चलते घर में ही पूजा—अर्चना
अल्मोड़ा। लॉक डाउन के दौरान वट सावित्री के व्रत लेने वाली महिलाओं ने घर में ही पूजा—अर्चना करके अपने पति की दीर्घायु की कामना की। गत दिवस से ही इस व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा था। इसके लिए सुहागिन महिलाओं ने को बाजारों से श्रृंगार समेत पूजन सामग्री खरीदी थी।

ज्ञात रहे कि वट सावित्री के दिन सभी सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर बरगद की पूजा करती हैं। यह व्रत अखंड सौभाग्य देने वाला और संतान प्राप्ति में सहायक माना जाता है। महिलाओं ने आज शुक्रवार को घर पर रहते हुए ही पति की लंबी आयु के लिए पूरे विधि-विधान के साथ यह व्रत लिया। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ बरगद की पूजा करती भी देखी गईं। वहां उन्होंने अक्षत, कुमकुम भी चढ़ाया और इसके बाद सूत के धागे से वट वृक्ष को बांधकर उसके सात चक्कर लगाकर पति के दीर्घ जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि सावित्री ने वट की कथा सुनकर अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से अपने मृत पति सत्यवान के यमराज से प्राण वापस करवाये थे।