HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, पति...

Almora News : सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, पति की दीर्घ आयु के साथ ही कोरोना महामारी से निजात दिलाने की करी कामना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड में जीवन के हर पल में धार्मिक पूजा पाठ उपवास एवं अनुष्ठानों का विशेष महत्व है, इसीलिए उत्तराखण्ड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखण्ड में ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री के दिन का सुहागिनी स्त्रियों के लिए विशेष महत्व है। अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए सुहागिनी स्त्रियां इस दिन उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं।

यहां अल्मोड़ा में भी सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु की कामना के साथ घरों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ वट सावित्री की पूजा—अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु के लिए वरदान मांगा और कोरोना जैसी महामारी से निजात देने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि जहां आज सारे देश में करवाचैथ व्रत का महत्व काफी हो गया है। वहीं उत्तराखण्ड में और पहाड़ों में अब भी पौराणिक वट सावित्री व्रत की विशेष मान्यता है। एक पौराणिक कहावत के अनुसार सावित्री ने यमराज से अपने मृत पति के प्राण वापस मांग लिये थे। उसी से प्रेरित होकर सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को करती हैं।

देश : कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन डरा रहे मौतों के आंकड़े, 24 घंटों में 6 हजार 148 लोगों की मौत

इधर चीनाखान मोहल्ले में वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाओं ने कहा कि भले ही आज देश में करवाचैथ व्रत का चलन हो गया है। मगर हमारी पौराणिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत एवं पूजा का विशेष महत्व है। सुहागिन स्त्रियां वट के पेड़ को रक्षा धागा अथवा कलावा बांधकर उसकी पूजा अर्चना करती हैं और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं।

कहा कि इस बार कोरोना महामारी के चलते लोग घरों में पुजा—अर्चना कर इस व्रत को कर रही हैं। उन्होंने कहा पति की दीर्घ आयु के साथ ही कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने की भगवान से उन्होंने कामना की है।

इस दौरान प्रेमा उप्रेती, गीता उप्रेती, सुमन जोशी, श्रृष्टि, चंपा पांडे, मीनाक्षी तिवारी, सोनी तिवारी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

खैरना : ओवर रेट पर शराब बेचने की शिकायत पर जांच को पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर, दी सख्त हिदायत

Breaking : कौसानी का पास पेड़ गिरने से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, गरूड़ क्षेत्र के 300 गांवों की विद्युतापूर्ति ठप

Almora : अल्मोड़ा में एम्स की शाखा खोली जाए—रावत, भाजपा विधायकों, मंत्रियों व सांसदों से पहाड़ हित में सरकार पर बनाने की मांग

दर्दनाक हादसा : मुंबई में चार मंजिला इमारत ढहने से 11 की मौत, 7 घायल

Almora News : कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना की पहल पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने जताया सीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार, अल्मोड़ा में स्थापित करने का किया आग्रह

Big Breaking: बागेश्वर तहसील के चिंडंग गधेरे में लैंड स्लाइड, दो वाहनों के दबने की आशंका, भारी मलबे से पटा मोटरमार्ग, एनडीआरएफ टीम रवाना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments