HomeBreaking Newsकिरायेदार ढूंढ रही थी महिला, मिल गया साइबर ठग, खाते से साफ...

किरायेदार ढूंढ रही थी महिला, मिल गया साइबर ठग, खाते से साफ कर दिये 97 हजार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

यहां एक महिला को ऑनलाइन माध्यम से किरायेदार ढूंढ रही थी। उसे किरायेदार के रूप में एक आर्मी अफसर मिला और किराया भी तय हो गया, लेकिन यह कथित सैन्य अधिकारी साइबर ठग निकला, जिसने महिला के खाते से बड़ी होशियारी से 97 हजार निकाल लिये। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला देहरादून के थाना क्षेत्र डालनवाला का है और ठगी का शिकार बनी महिला मोहनी रोड निवासी अंजली यादव है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट पर अपने घर को किराए पर देने का विज्ञापन दिया था। जिसका उसी दिन रिस्पांस आया और एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद का नाम संदीप बताते हुए मकान किराए पर लेने की बात कहीं। उसने महिला का बताया कि वह इन दिनों मध्य प्रदेश में है और उसकी पोस्टिंग देहरादून हो रही है।

इस कथित सैन्य अधिकारी ने महिला को विश्वास में लेने के लिए अपना आधारकार्ड, पैन कार्ड और कैंटीन कार्ड व्हाट्सएप पर भेज दिया। जिससे महिला को यकीन हो गया कि उसकी बात सच में एक आर्मी अफसर से हो रही है। फिर बातचीत के बाद 14 हजार में मकान का किराया भी तय हो गया। साइबर ठग ने महिला को कहा कि उनके पास एक आर्मी अधिकारी का फोन आयेगा, जो महिला के बैंक अकाउंट में पैसा एडवांस के तौर पर ट्रांसफर्र कर ​देगा। महिला ने बताया कि इसके बाद एक अन्य व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को अधिकारी बताया और महिला का अकाउंट नंबर व आईएफएससी कोड भी मांगा।

उसने महिला को गूगल पे पर जाकर new payment में क्लिक करने को कहा। उसने बताया कि पहले महिला के खाते में 05 हजार आयेंगे। इसके बाद बाकी की रकम भेजी जायेगी। जिसके बाद उसने महिला को अपनी बातों में फंसा उससे कई बार न्यू पेमंट में क्लिक करवा दिया। महिला उसकी बातों में आ गई और बार—बार क्लिक करती रही। जिसके बाद महिला के खाते से 97 हजार कट गये। इसके बाद फोनकर्ता ने अपना फोन स्विच आफ कर रखा है। डालनवाला थाना प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments