HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: सरयू नदी में बहती महिला रेस्क्यू कर निकाली, मौत

Bageshwar Breaking: सरयू नदी में बहती महिला रेस्क्यू कर निकाली, मौत

ADVERTISEMENTS

— शव के शिनाख्त कराने के हो रहे प्रयास

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी में समण मंदिर के पास एक विवाहिता नदी में बह रही थी। इसी बीच नदी में काम कर रहे लोगों ने उसे देखा और रेस्क्यू चलाकर उसे बाहर निकाला। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। पुलिस उसे स्ट्रेचर में रखकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखा है। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। News WhatsApp Group Join Click Now

बड़ी खबर : दिल्ली जा रहे नैनीताल शेरवुड स्कूल के छात्र हुए हादसे का शिकार, 6 घायल

सोमवार अपराह्न सरयू नदी में समण मंदिर के पास एक विवाहिता बहकर आ रही थी। वहां पर कुछ मजदूर नदी से बजरी आदि निकालने का काम कर रहे थे। उन्होंने महिला को बहते देखा और रेस्क्यू चलकार उसे बाहर निकाला। इसकी सूचना फायर ब्रिग्रेड व कोतवाली पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने महिला को स्ट्रेचर में रखा और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand : यहां जिला चिकित्सालय में बच्ची को जन्म देने के बाद मां की मौत, परिजनों में कोहराम

इसके बाद अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला का शव कब्जे में लिया और मोर्चरी में रख दिया। कोतवाल डीआर आर्या ने बताया कि पुलिस विवाहिता की शिनाख्त कराकर अंतिम संस्कार करेगी। मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

टिहरी एसएसपी ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती…

बड़ी ख़बर : कल से नही खुल पायेंगे हल्द्वानी के पब्लिक स्कूल, नवरात्रों तक टला फैसला, यह है वजह

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments