HomeBreaking Newsरॉटविलर कुत्ते (Rottweiler) के हमले में महिला घायल

रॉटविलर कुत्ते (Rottweiler) के हमले में महिला घायल

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER/देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के ओखला आमवाला बीद्यौली में रॉटविलर कुत्ते ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल भेजा गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Rottweiler Attack : पीड़ित महिला मोहिनी क्षेत्री ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि 18 सितंबर की शाम वह अपनी भाभी के साथ घर लौट रही थीं। घर से कुछ दूरी पर अचानक रॉटविलर ने हमला किया। उस समय कुत्ते के गले में पट्टा भी नहीं था।
साथ ही, कुत्ते का मालिक भी मौके पर मौजूद नहीं था।

कुत्ते ने किया गंभीर हमला

कुत्ते ने महिला के सिर और हाथ पर गहरे घाव किए। जब भाभी ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव वालों को देखकर कुत्ता वहां से भाग गया। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देहरादून में पहले भी हो चुके हमले

यह पहली घटना नहीं है। पिछले अगस्त में राजपुर रोड पर रॉटविलर ने एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह घायल कर दिया था। उस घटना के बाद नगर निगम ने 23 प्रतिबंधित नस्लों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। साथ ही, कुत्ता मालिकों पर जुर्माना लगाने की संस्तुति भी की गई थी।

रॉटविलर नस्ल पर विवाद

रॉटविलर नस्ल को पहले भी आक्रामक माना गया है। देश के कई हिस्सों में इस नस्ल पर पाबंदी तक लगाई जा चुकी है।
इसके बावजूद लोग अब भी इस खतरनाक नस्ल को पाल रहे हैं। देहरादून में कई बार ऐसे हमले सामने आ चुके हैं।

वहीं, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों की निगरानी जरूरी है। साथ ही, मालिकों को भी कानूनी जवाबदेही के दायरे में लाना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इधर थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। कुत्ते के मालिक धूम सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़िए — हाथियों का झुंड देर रात हाईवे पर देख मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments