HomeNationalUAE में उत्तर प्रदेश की महिला को फांसी; 4 महीने के बच्चे...

UAE में उत्तर प्रदेश की महिला को फांसी; 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था

ADVERTISEMENTS

दुबई | UAE में उत्तर प्रदेश के बांदा की महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दी गई। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी। शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा।

मंत्रालय और अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास अंतिम संस्कार के लिए शहजादी परिवार की अबू धाबी जाने में मदद करेगा। शहजादी के पिता ने दो दिन पहले इस मामले में विदेश मंत्रालय (MEA) से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। शहजादी के पिता बोले- बेटी ने कॉल पर बताया था फांसी दी जाएगी। शहजादी के पिता ने कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया था कि 14 फरवरी को उनकी बेटी से उन्हें कॉल पर बताया था कि उसे जेल से हॉस्पिटल ट्रांसफर दिया गया है और उसे फांसी की सजा दी जाएगी। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास को अबू धाबी कानून के मुताबिक शहजादी को क्षमादान देने के लिए एक लेटर भी लिखा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

आगरा के रहने वाले उजैर ने शहजादी को दुबई में बेच दिया

शहजादी बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गांव गोयरा मुगली की रहने वाली थी। दुबई जाने से पहले शहजादी सामाजिक संस्था ‘रोटी बैंक’ में काम करती थी। उसका चेहरा एक साइड से बचपन में झुलस गया था। साल 2021 में उसका फेसबुक के जरिए आगरा के रहने वाले उजैर से संपर्क हुआ। उजैर ने झूठ बोल कर शहजादी को अपने जाल में फंसा लिया। उजैर ने चेहरा सही करवाने के लिए शहजादी को आगरा बुला लिया। इसके बाद उसे इलाज करवाने के नाम पर नवंबर, 2021 में दुबई में रहने वाले दंपती फैज और नादिया के हाथों बेच दिया।

दुबई में शहजादी के साथ मारपीट होती थी

शहजादी ने पहले बताया था कि वो झूठ बोलकर दुबई गई थी। फैज और नादिया उसे परेशान करते थे। उसको घर में बंद करके रखते थे। कभी बाहर नहीं निकलने देते, मारपीट करते। उसने कई बार भारत आने का सोचा लेकिन वो लोग वापस नहीं आने दे रहे थे। फैज और नादिया का 4 महीने का एक बेटा था। जो काफी बीमार रहता था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। जिसका इल्जाम फैज और नादिया ने शहजादी पर लगा दिया। पुलिस केस हुआ और शहजादी को जेल भेज दिया गया।

2023 में पुलिस ने शहजादी को गिरफ्तार किया था – फरवरी 2023 में बच्चे की हत्या के आरोप में शहजादी को अबू धाबी पुलिस को सौंप दिया गया था। उसे 31 जुलाई 2023 को अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, जिसे 28 फरवरी, 2024 को एक अन्य अदालत ने बरकरार रखा था। शहजादी अल वथबा सेंट्रल जेल में बंद थी।

Breaking : मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments