HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग: सुअर के हमले से भयभीत महिला चट्टान से नदी में...

बागेश्वर ब्रेकिंग: सुअर के हमले से भयभीत महिला चट्टान से नदी में गिरी, मौत

ADVERTISEMENTS

✍️ जंगल में घास काटने गई महिलाओं पर सुअर ने बोला हमला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की शामा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत मलखा डुंगर्चा की महिलाएं घास काटने जंगल गई थीं, तो इसी बीच एक सुअर ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। हमले में एक महिला चट्टान ने रामगंगा नदी में गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रहरी की सूचना पर पुलिस रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हो गई है। इस हादसे के बाद गांव में दहशत बनी हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मंगलवार को मल्खाडुंगर्चा के ग्राम प्रहरी ने शामा पुलिस को बताया कि उनके गांव की चार महिलाएं घास के लिए बुधवार की सुबह जंगल गई थीं। जंगल में अचानक सुअर ने महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में नारायणी देवी पत्नी चंदन सिंह उम्र करीब 40 वर्ष चट्टान से रामगंगा नदी की तरफ खाई में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments