Uttarakhand : पहाड़ से नीचे खाई में जा गिरी महिला, दर्दनाक मौत

मुनस्यारी। यहां एक 25 साल की महिला की पहाड़ से गिरने से मौत हो गई। वह जंगल में पशुओं को चराने गई थी। संभवत: पहाड़ पर पांव फिसलने के बाद वह गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दु:खद हादसा दारमा गांव में हुआ है। जहां पहाड़ी से गिरने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दारमा गांव तहसील बंगापानी की पुष्पा देवी (25 वर्ष) पत्नी धन सिंह शुक्रवार को बकरी लेकर जंगल गई थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।
परिवार के लोगों ने महिला की काफी खोजबीन की। जिसके बाद उसका शव एक खाई में बरामद हुआ। महिला की मौत के बाद से उसके परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पूरे दारमा गांव (मुनस्यारी) में भी शोक का माहौल है।
हिल स्टेशन मुनस्यारी : कुदरत ने बख्शी गजब की खूबसूरती, जानिए कुछ खास