HomeUncategorizedबगैर ID Proof यात्री को होटल में टिकाना पड़ा भारी, हुआ चालान

बगैर ID Proof यात्री को होटल में टिकाना पड़ा भारी, हुआ चालान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। यहां एक होटल मालिक द्वारा अपने होटल में एक व्यक्ति को बिना उसका कोई पहचार पत्र (ID Proof) लिए टिकाना बहुत महंगा साबित हुआ। पुलिस टीम ने होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने होटल, ढाबा एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की गहन चेकिंग हेतु सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों व जनपद पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों, लॉज, बैंक्वेट हॉल्स, एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की गहन चेकिंग की गई।

होटल रजिस्टर में आगंतुकों की पूर्ण प्रविष्टि की जांच, ठहरे हुए व्यक्तियों का पहचान पत्र व सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे की उपस्थिति एवं फुटेज की जांच हुई। साथ ही कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन किया गया है या नहीं, बिना बार लाइसेंस के या निर्धारित समय सीमा के बाद शराब परोसी जा रही है या नहीं आदि भी देखा गया।

किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित थाने को दी जा रही है या नहीं की जांच भी की गई। चेकिंग अभियान के दौरान होटल राजदूत के मालिक द्वारा अपने होटल में एक व्यक्ति को बिना आईडी प्रूफ ठहरया था। उसके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 52(3)/83 के अंतर्गत चालान किया गया एवं भविष्य हेतु सख्त हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments