HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : जनता के आर्शीवाद से मां के अधूरे कार्यों को करूंगा...

हल्द्वानी : जनता के आर्शीवाद से मां के अधूरे कार्यों को करूंगा पूरा – सुमित हृदयेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित होने के बाद रविवार को सुमित हृदयेश का स्वराज आश्रम में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदे सुमित ने इसे बेहद भावुक पल बताया। कहा कि वे कांग्रेस के साथ मिलकर मां डॉ. इंदिरा हृदयेश के ड्रीम प्रोजेक्ट आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय जू को पूरा करेंगे।

स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान एआईसीसी सदस्य एवं कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने पार्टी हाई कमान का आभार जताया। कहा कि पार्टी से टिकट मिलना बहुत बड़ी बात है। वे कांग्रेस के भरोसे पर खरा उतरेंगे। उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस की सरकार कैसे बने, ये उनके लिए चुनौती है और इस चुनौती का सामना करने की प्रतिज्ञा भी लेते हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ने वाले यशपाल आर्य व बेटे संजीव आर्य को यहां से मिला टिकट, सरिता आर्य से कांटे की टक्कर

उन्होंने कहा संकल्प रैली के दौरान हर मौहल्ले की महिलाओं व बुजुर्गों ने अपना आार्शीवाद दिया। सुमित ने कहा गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार की बेहतर व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधन के लिए वह हर समय तैयार रहेंगे।

सुमित ने कहा कि उनकी मां इंदिरा ने जो सेवा देश-प्रदेश को दी है, अब मौका है उसी सेवा को आगे बढ़ाने का। कांग्रेस के सत्ता में आते ही वे सरकार के मंत्री-नेताओं के साथ मिलकर मां के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। जनता उन्हें काबिलियत दर्शाने का मौका इस बार जरूर देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व दर्जा मंत्री हाजी सोहेल सिद्दीकी, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी : सुमित के हाथ इंदिरा की विरासत, स्व. इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी से रह चुकी हैं तीन बार विधायक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments