HomeUttarakhandAlmoraआमा की 40 साल पहले मांगी मनोकामना हुई पूर्ण, त्यागा पशुबलि का...

आमा की 40 साल पहले मांगी मनोकामना हुई पूर्ण, त्यागा पशुबलि का निर्णय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

80 years old Raghuli Devi gave up the decision of animal sacrifice/40 वर्ष पहले घर-परिवार में खुशहाली की कामना को लेकर मांगी गई मनोकामना मां स्याही देवी की कृपा से जब पूर्ण हुई तो 80 साल की आमा रघुली देवी की अंतर चेतना भी जागृत हो गई। उन्होंने कामना परिपूर्ण होने पर मंदिर में पशुबलि का संकल्प लिया था, लेकिन आमा ने सत्य को समझा और अपना निर्णय वापस लेते हुए सात्विक पूजा-अर्चना की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

दरअसल अस्सी वर्षीय रथूली देवी पत्नी स्व० की चनर सिंह, ग्राम-मटीला, पोस्ट सूरी (शीतलाखेत), अल्मोड़ा ने आज से 40 वर्ष पूर्व मां स्याही देवी मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उनकी मनोकामना पूर्ण होगी और घर में खुशहाली होगी तो वह मंदिर में पशुबलि देंगी। लेकिन इस बीच जब उनके गांव में गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ कार्यक्रम में हाईकोर्ट के आदेश के तहत मंदिरों में पशुबलि पर पूर्ण रोक की जानकारी दी गई।

तभ उन्हें भान हुआ कि उन्हें अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। जिस पर आमा ने न्यायालय का सम्मान करने का निश्चय किया तथा नारियल, फूल, धूप-दीप आदि द्वारा मां स्याही मंदिर में पूजा अर्चना की। रधुली देवी ने लोगों से भी अपील की और कहा कि न्यायालय भी न्याय का मंदिर है। अत: हमें उसके आदेशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों ने आग्रह किया कि वह निरीह पशुओं की बलि देना त्याग दें और सात्विक पूजा-अर्चना करें। इस कार्य में उनके सुपुत्रों कुबेर सिंह बिष्ट व हरीश बिष्ट ने सहयोग किया। इस अवसर पर पुरोहित जीवन कांडपाल ने पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर चंपा बिष्ट, विनीता बिष्ट, मोहनी देवी, संस्कृति बिष्ट आदि मौजूद रहे।

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments