HomeUttarakhandAlmoraऐतिहासिक साबित होगी केजरीवाल की चौथी गारंटी : अमित जोशी

ऐतिहासिक साबित होगी केजरीवाल की चौथी गारंटी : अमित जोशी

ADVERTISEMENTS

स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर महिला गारंटी अभियान की शुरुआत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने अल्मोड़ा से महिला गारंटी अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी, महिला सशक्तिकरण के इतिहास में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

इस मौके पर आप महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता कपूर ने कहा कि हमने दिल्ली में सरकार मे रहते हुए महिलाओं के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, लेकिन आज उत्तराखंड की महिलाएं परेशान हैं। आप प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी अमित जोशी ने कहा कि सरकार महिलाओं का उत्तराखंड में ध्यान नहीं रख रही है। सरकार अगर स्वास्थय सेवाओं पर ध्यान ना दे तो इसका असर महिलाओं और बेटियों पर पड़ता है। आज पहाड़ों में स्वास्थय सेवाओं के बुरे हाल हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी, महिला सशक्तिकरण के इतिहास में ऐतिहासिक कदम साबित होगी। उन्होंने आगे बताया, अब हर महिला के अकाउंट में हर महीने पैसे आएंगे, महिलाओं को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। ये अरविंद केजरीवाल का सभी महिलाओं से वादा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी परिवार में एक से ज्यादा महिला हैं तो हर महिला को हर महीने 01 हजार रुपये दिए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की विधानसभा सचिव मीरा जीना ने कहा की आज दिल्ली में सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि मोहल्ला क्लीनिक भी खोले गए हैं ताकि महिलाओं को दिल्ली में कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं ने अपना वोट विकास के लिए दिया है। आप विधानसभा सचिव मुमताज खान ने कहा कि उत्तराखंड में दस साल कांग्रेस और दस साल बीजेपी की सरकार रही, लेकिन किसी ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन आज हमें ऐसे नेता चाहिए जो महिलाओं के लिए नई—नई योजनाएं शुरु कर सके।

इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी अमित जोशी के साथ महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता कपूर, विधानसभा सचिव मीरा जीना, विधानसभा सचिव मुमताज खान, विधानसभा सचिव मीना भंडारी, नेहा, पूनम, ललिता, नूर जहां आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री जगमोहन फर्तियाल, रोहित सिंह, संदीप नयाल, अरुणोदय तिवारी, सागर, दानिश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी 18 साल से ऊपर की महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह योजना में आज ग्राम गुरुडा (चोनोदा) के लिए 70 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया। इस मौके पर विधानसभा प्रत्याशी हरीश चंद आर्य, विधानसभा अध्यक्ष भुवन चन्द्र तिवाड़ी, पूर्व प्रभारी नीलम डांगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश बोरा, मिडिया प्रभारी श्री चन्द्र शेखर अधिकारी, कार्यकर्ता गुड्डू गंगोला, किशन आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments