HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पति की आत्महत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार

अल्मोड़ा : पति की आत्महत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई संवाददाता अल्मोड़ा
29 अगस्त, 2020
जैंती तहसील के गांव बाराकोट के गोधन राम की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला इसी साल मार्च माह का है। जब स्व. गोधन राम पुत्र मदन राम ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक के पिता मदन राम ने बहु के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था।
पिता मदन राम ने लमगड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके प़ुत्र गोधन राम का बहू नीमा देवी ने मानसिक उत्पीड़न किया और बार—बार लड़ाई झगड़ा कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। इसी कारण उनके पुत्र ने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बहू नीमा देवी के खिलाफ धारा—306 के तहत अभियोग पंजीकृत किया। लमगड़ा थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि उप निरीक्षक गौरव जोशी द्वारा मामले की गहन विवेचना की गई। उन्होंने बताया कि आत्महत्या से सम्बन्धित पर्याप्त साक्ष्य मिले और इनके आधार पर आरोपी नीमा देवी को पुलिस टीम टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल नीरज शाही, साईन बानो ने ग्राम बाराकोट जैंती से महिला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अब महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments