HomeUttarakhandAlmoraकार्यालय आम जन से दूर क्यों, कल डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन :...

कार्यालय आम जन से दूर क्यों, कल डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन : सुशील साह

ADVERTISEMENTS

✒️ 13 वें दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा आज लगातार 13 वें दिन हस्ताक्षर अभियान सरकार की आली और खोल्टा क्षेत्र में चलाया गया। सभी व्यापारियों ने आम जनता ने अपना भरपूर समर्थन हस्ताक्षर अभियान में दिया।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि आम जनता और सभी व्यापारियों ने तहसील को नगर में पुन: स्थापित करने पर एक आवाज में एकजुट होकर आंदोलन के लिए कमर कस ली है। आम जनता सरकार के इस फैसले से नाखुश है। पहले विकास भवन, फिर कोर्ट, फिर कलेक्ट्रेट और फिर तहसील को भी नगर की जनता से छीन लेना गलत है। नगर की आम जनता तहसील की मांग करती है। कल इसमें एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। जिसमें नगर व्यापार मंडल मुख्यमंत्री से तहसील को पुन: नगर में स्थापित करने को लेकर मुलाकात करेगा।

आज चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, दीपक साह, दिनेश मठपाल, नवीन कुमार, कमल तिवाड़ी, जीवन जोशी, पुष्कर सिंह खोलिया, गणेश जोशी, सुशील कुमार जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रकाश तिवारी, कैलाश जोशी, मनोज कुमार, अफजल, हेमा तिवारी आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments