HomeUttarakhandNainitalऐसे भी क्या मशगूल ! महिलाएं ऑटो में भूल गई बैग व...

ऐसे भी क्या मशगूल ! महिलाएं ऑटो में भूल गई बैग व पर्स, पुलिस ने दिलवाया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

📌 सीसीटीवी कैमरों की ली गई मदद, पुलिस का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

अकसर कुछ लोग अपने में इतने मशगूल हो जाया करते हैं कि जहां—तहां सामान भूल आते हैं। यहां अलग—अलग मामलों में दो महिलाएं अपना सामान ऑटो में ही भूल गई। एक का बैग तो दूसरी महिला का पर्स सवारी वाहन में छूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुम सामान का पता लगा महिलाओं को सौंप दिया।

छूटे बैग में थे तमाम जरूरी कागजात व रुपये

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज नैनीताल पुलिस की सीसीटीवी टीम की मुस्तैदी से 02 महिलाओं का खोया हुआ सामान ढूंढकर वापस लौटाया जा सका है। पहले मामले में कुमारी काजल बिष्ट निवासी लालकुआं, लालकुआं से हल्द्वानी आते समय अपना बैग टेम्पो में भूल गई। बैग में कुछ धनराशि, स्कूल के सर्टिफिकेट, व अन्य महत्वपूर्ण कागज थे।

वहीं एक अन्य घटना में श्रीमती भगवती देवी, लालकुआं से एक ऑटो में सवार होकर हल्द्वानी को आई। उनका पर्स ऑटो में छूट गया। पर्स में 05 हजार की नगदी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे।

अपना सामान गुम हो जाने पर दोनों महिलाएं वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से हल्द्वानी सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंची। कमांड कंट्रोल सेंटर पर मौजूद पुलिस सीसीटीवी टीम ने महिलाओं द्वारा बताए गए वृतांत के आधार पर अनेकों सीसीटीवी कैमरे चेक किए।

सीसीटीवी का जताया आभार

पुलिस द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से दोनो महिलाओं का खोया हुआ सामान तलाश कर लिया गया। सीसीटीवी टीम में नियुक्त कांस्टेबल महेंद्र सिंह रावत, संचार कर्मी हरीश धामी और कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा उपरोक्त महिलाओं का खोया हुआ सामान वापस लौटाया। जिस पर महिलाओं ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

IAS Manisha Panwar : इस्तीफा मंजूर, इन कारणों से ले लिया वीआरएस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments