NainitalUdham Singh NagarUttarakhand

हल्द्वानी न्यूज : डब्ल्यूजेआई में धीरज को मिला ऊधम सिंह नगर का दायित्व


हल्द्वानी। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया नैनीताल जिले की परिचय बैठक शनिवार को आयोजित हुई। ऊधम सिंह नगर जिले में डब्ल्यूजेआई के विस्तार के लिए युवा पत्रकार धीरज जोशी को जिला संयोजक और प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र नेगी को युवा पत्रकारों के बीच संगठन का काम खड़ा करने का दायित्व सौंपा गया। इसमें उन्हें ऋषि कपूर और चंदन बिष्ट का सहयोग मिलेगा। साथ ही नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर में तीन सदस्यीय विस्तार समिति का गठन किया गया। उत्तरांचल दीप के प्रधान संपादक साकेत अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार नवीन बगौली और रवि दुर्गापाल को विस्तार समिति सदस्य चुना गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को जनता के बीच रखने के लिए वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ सिंह के मार्गदर्शन में समिति का गठन किया गया। इसमें जिला सोशल मीडिया संयोजक दीपिका नेगी के सहयोग के लिए पवन सिंह और मनीष उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। जिला संयोजक राहुल सिंह, महानगर संयोजक तरेंद्र बिष्ट, शैलेन्द्र नेगी और सुमित जोशी को कार्यक्रम आयोजित समिति का सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती