HomeBreaking Newsजब हुआ पहलगाम हमला, तब मिठाई बांट रहा था एम्स ऋषिकेश में...

जब हुआ पहलगाम हमला, तब मिठाई बांट रहा था एम्स ऋषिकेश में तैनात डॉ. तंजीम अकरम

ADVERTISEMENTS

विहिप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। कहा जाता है कि जितने गद्दार भारत में हैं उतने शायद ही किसी अन्य देश में हों। 26 अप्रैल को जब पहलगाम में जम्मू—कश्मीर में आतंकी हमला हुआ था। धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, तब एम्स ऋषिकेश में कार्यरत एक डॉक्टर मिठाई बांट रहा था। फिहहाल दी गई शिकायत पर एम्स में तैनात डॉक्टर तंजीम अकरम पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ज्ञात रहे कि बीती 26 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश सदमे में था। हर तरफ इस बात का गम था कि आखिरकार निहत्थे पर्यटकों पर आतंकियों ने गोली क्यों चलाई? इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश था। वहीं, पहलगाम हमले के ठीक एक दिन बाद एम्स ऋषिकेश में तैनात एक डॉक्टर ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। जब उनसे ये पूछा गया कि ये खुशी किस बात की थी, तो उन्होंने रमजान और ईद की मिठाई होने की बात कही, जबकि उस दौरान ऐसा कुछ नहीं था।

इतना ही नहीं जब पहलगाम हमले के बाद अस्पताल परिसर में मिठाइयां बांटे जाने का जहां विरोध हो ही रहा था तब इस डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट भी किए। इसके बाद एम्स में तैनात डॉक्टर तंजीम अकरम हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए। ऋषिकेश एम्स और जगह-जगह पर उनका विरोध हुआ। विश्व हिंदू परिषद ने डॉक्टर के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए एक शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की। जांच के बाद इस मामले में 16 मई को मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments