HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मां ने डांटा, तो घर से चल दी नाबालिग लड़की

अल्मोड़ा : मां ने डांटा, तो घर से चल दी नाबालिग लड़की

ADVERTISEMENTS

📌 काफी ढूंढखोज के बाद पुलिस ने बरामद कर ली

Mother scolded, the minor girl left the house

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के द्वाराहाट थानांतर्गत एक नाबालिग लड़की को मां ने डांटा, तो वह नाराज होकर घर से चल दी। जब काफी ढूंढखोज के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला, तो परिजन बेहद परेशान हो उठे और पुलिस को इत्तला की गई। पुलिस ने सघन चेकिंग की, तो लड़की थाना क्षेत्र से ही बरामद हो गई।

जिले के द्वाराहाट थानांतर्गत निवासी एक नाबालिग लड़की अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से कहीं चले गयी और परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इससे घर वाले काफी परेशान हो उठे। इसके बाद गुम लड़की के पिता ने द्वाराहाट थाना पुलिस को इस बात की सूचना दी। थाना द्वाराहाट पुलिस ने नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई और साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता ली गई।

इन्हीं प्रयासों के चलते बालिका के मोबाईल नम्बर की लोकेशन के आधार पर उसे सूचना मिलने के 03 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका थाना क्षेत्र में ही बरामद हो गई। जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इससे खुश परिजनो ंने पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में एएसआई नारायण दत्त, कांस्टेबल ललित मोहन व सरोज मेहता शामिल रहे।

बोले जोशी, ”कांग्रेस का सर्वनाश तय”

सेब खाने के फायदे | Benefits Of Eating Apples
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments