HomeBreaking Newsथूक लगाकर बेच रहे थे गन्ने का जूस, दंपत्ति की शिकायत पर...

थूक लगाकर बेच रहे थे गन्ने का जूस, दंपत्ति की शिकायत पर दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई ​डेस्क। नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक सोसाइटी के बाहर गन्ने का जूस बेच रहे दो लोगों को एक दंपत्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन्होंने जूस पीने आये पति—पत्नी को गिलास थमाने से पहले जूस में दो—तीन बार थूका। संयोग से दंपत्ति की नजर इनकी इस हरकत पर पड़ गई। विरोध करने पर उलटा यह लोग दंपत्ति से भिड़ गए। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

थूक लगाकर बेच रहे थे गन्ने का जूस
थूक लगाकर बेच रहे थे गन्ने का जूस

ज्ञात रहे कि यूपी के लखनऊ और शामली से थूक लगाकर मसाज किए जाने की ख़बर सामने आई थी। आज ऐसा ही अन्य तरह का मामला नोएडा से आया है।

जूस वाले की हरकत देख चौंक गए दंपत्ति

बताया जा रहा है कि गत दिवस एक पति—पत्नी को गन्ने का जूस पीने की इच्छा हुई। जिस कारण वह सोसाइटी के बाहर लगे एक स्टॉल पर गए। वहां उन्होंने गन्ने के जूस का आर्डर किया। इस बीच पति की नजर जूस वाले की हरकत पर पड़ी। उन्होंने पाया कि वह स्टॉल के नीचे गिलासों में थूक रहा है। फिर उसने वही जूस पति—पत्नी को थमा दिया।

जब दंपत्ति ने इसका विरोध किया तो यह दोनों लोग उलटा उनसे ही भिड़ गए और अभद्रता पर उतारू हो गए। इस बीच भीड़ बढ़ती देख दोनों युवक वहां से भाग निकले। जिसके बाद दंपत्ति ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

नोएडा पुलिस ने की गिरफ्तारी

इधर नोएडा पुलिस ने बताया कि यहां दो लोगों को थूक मिलाकर जूस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास स्थित जूस की एक दुकान पर हुई है। जब स्थानीय निवासी सतीश भाटिया वहां पत्नी के साथ जूस पीने गए थे।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों जमशेद और सोनू उर्फ ​​साहबे आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए(1)(बी) (सार्वजनिक शांति भंग करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने का घातक कृत्य) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments