HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: रेस्टोरेंट में पिला रहे थे शराब, दो व्यापारी गिरफ्तार

Bageshwar Breaking: रेस्टोरेंट में पिला रहे थे शराब, दो व्यापारी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रेस्टोरेंट में लोगों को शराब पिलाने पर पुलिस ने दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस इसबीच होटल, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

कपकोट पुलिस ने बीते मंगलवार की रात होटल, रेस्टोरेंटों में चेकिंग की। इस दौरान खीर गंगा पुल के पास उत्तम सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम खर्ककानातोली, रेस्टोरेंट में लोगों को शराब बेचते तथा पिलाते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा टीम ने सरयू पुल कपकोट के पास प्रकाश चन्द्र उपाध्याय पुत्र नन्दाबल्लभ उपाध्याय निवासी ग्राम भुर्कुटी को रेस्टोरेंट शराब पिलाते हुए रंगेहाथ दबोच लिया।
पुलिस ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया। टीम में थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह, आरक्षी विरेंद्र गैड़ा, बसंत लाल आदि शामिल थे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments