HomeUttarakhandBageshwarशाबास बेटा: होनहार छात्र नीरज पन्त का जवाहर नवोदय में चयन

शाबास बेटा: होनहार छात्र नीरज पन्त का जवाहर नवोदय में चयन

ADVERTISEMENTS

एलीट एकेडमी गागरीगोल का नाम किया रोशन

शिक्षक पुत्र की सफलता पर परिजनों को मिल रही शुभकामनाएं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कहा जाता है कि “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है”, और इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है बागेश्वर जनपद के गागरीगोल स्थित एलीट एकेडमी के होनहार छात्र नीरज पन्त ने। नीरज ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) सिमार की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Elite Academy की प्रधानाचार्या रेखा बोरा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज जैसे परिश्रमी और समर्पित छात्र ही संस्थान की वास्तविक पहचान होते हैं। उन्होंने आशा जताई कि नीरज भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगे। विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने भी छात्र को शुभकामनाएं देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानाचार्या ने समस्त विद्यालय परिवार सहित छात्र के दादाजी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र पन्त को भी बधाई दी है। छात्र के पिता एवं शिक्षक दीपक पन्त ने बताया कि प्रत्येक दिन की मेहनत से सफलता मिली है।

इधर छात्र की इस सफलता पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्वे, दीपक पाठक, उमेश जोशी, मोहन चन्द्र पन्त, भाष्कर पन्त, गणेश पन्त, महेश पन्त, दीपक पन्त, अनिल पन्त, भुवन साह, शंकर रावत, विवेक, विजय, भाष्कर पांडेय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments