हर साल दुनियाभर में आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण दिवस के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराने की कोशिश की जाती है।

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेशानुसार आज पीएलवी तहसील लालकुआं शुभम गुप्ता ने तहसील लालकुआं के ग्राम जय राम हल्दूचौड़ में डोर टू डोर जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए स्टाकहोम (स्वीडन) में विश्वभर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था, इसमें 119 देशों ने भाग लिया। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था।

कैसे हुई थी पर्यावरण दिवस की शुरुआत?