HomeBreaking Newsमौसम अपडेट : नैनीताल में 30 मिमी बारिश, गोला-कोसी नदियों में बढ़ा...

मौसम अपडेट : नैनीताल में 30 मिमी बारिश, गोला-कोसी नदियों में बढ़ा जलस्तर

ADVERTISEMENTS

पदमपुरी-बचीवाब मार्ग 12 अगस्त तक बंद

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जारी ताज़ा मौसम बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में नैनीताल में 30.0 मिमी, हल्द्वानी में 12.0 मिमी, रामनगर में 9.2 मिमी, कालाढूंगी में 5.0 मिमी और ओखलकांडा में 5.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं श्री कैलाश और बेतालघाट में वर्षा शून्य रही।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सुबह 8 बजे तक औसत वर्षा 8.7 मिमी दर्ज की गई, जबकि 1 जून 2025 से अब तक कुल वर्षा 667.67 मिमी हो चुकी है।

नदियों का जलस्तर

गोला नदी: 2313 क्यूसेक

कोसी नदी: 2815 क्यूसेक

नैनी झील: 10585.95 स्तर (6.0 मिमी बारिश)

मार्ग की स्थिति

जनपद का एक ग्रामीण मार्ग — पदमपुरी-बचीवाब मोटर मार्ग — अस्थायी खंड भवाली के अंतर्गत किलोमीटर 27 पर रोड बुआ आउट होने से 9 अगस्त 2025 से बंद है। मार्ग खोलने का कार्य JCB मशीन की मदद से जारी है और इसे 12 अगस्त 2025 तक खोलने की संभावना है।

क्षति की जानकारी

जनहानि: 1

आवासीय भवन क्षति: 8 (आंशिक एवं पूर्ण)

पशुहानि: 1 गौशाला, 1 गोवंश, 4 अन्य पशु

फसल क्षति: नहीं

प्रशासन की अपील

प्राधिकरण ने नदी किनारे और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बिजली, पेयजल और नालों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

यहां देखिए मौसम अपडेट —

मौसम अपडेट : नैनीताल में 30 मिमी बारिश, गोला-कोसी नदियों में बढ़ा जलस्तर, पदमपुरी-बचीवाब मार्ग 12 अगस्त तक बंद
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments