HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जब तक सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ती, तब तक चुप नहीं बैठेंगे

बागेश्वर: जब तक सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ती, तब तक चुप नहीं बैठेंगे

ADVERTISEMENTS

✍️ प्रदर्शन करते हुए राजकीय ठेकेदारों ने दी चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: 23 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय ठेकेदारों का धरना जारी है। ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी न्यायोचित मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं रहेंगे। सरकार से भी हठधर्मिता छोड़ने की मांग की है।

शनिवार को अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदार लोनिवि कार्यालय में एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि 47 दिन से निविदा बहिष्कार कर रहे हैं। बावजूद शासन-प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। प्रदेश संगठन लगातार सरकार से बात कर रहा है। उनकी मांगों को उलझाने के लिए 15 दिन का समय मांगा जा रहा है। लेकिन संगठन एक दिन का भी समय नहीं देगा। उनकी सारी मांगे न्यायोचित हैं। अपनी मांगों को लेकर वह आंदोलित हैं, अब वह पीछे नहीं हटेंगे। अपनी मांगे मनवाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर हीरा सिंह रावत, मदन बिष्ट, कुंदन, महेश खेतवाल, नंदन खेतवाल, संतोष सिंह, मोहन सिंह रावत, भुवन भैसोड़ा, नीरज सिंह, गोविंद कांडपाल, आनंद सिंह परिहार, पृथ्वी राज सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments