HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: यहीं नहीं रुकना है, जनपद को आगे ले जाना है— पाण्डेय

अल्मोड़ा: यहीं नहीं रुकना है, जनपद को आगे ले जाना है— पाण्डेय

ADVERTISEMENTS

✍️ राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कही यह बात
✍️ क्रास कंट्री दौड़ हुई, प्रभात फेरी निकाली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जनपद वासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से हमारा उत्तराखंड राज्य 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। बीते चौबीस वर्षों में राज्य एवं जनपद में अनेक कार्य हुए, लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना है बल्कि जनपद को और आगे ले जाना है।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह नगर के चौघानपाटा से क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित हुई। जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें संभ्रांत नागरिक, स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के 70 वर्षीय सुभाष गोयल ने भी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बालक एवं बालिकाओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति हमारे युवाओं को हमेशा लगनशील रहना चाहिए। इसके अलावा प्रातः 8 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नंदादेवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक आयोजित हुई। इसमें स्कूली बच्चों एवं नगर के संभ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग कर राज्य स्थापना दिवस मनाया। तत्पश्चात जिलाधिकारी एटीएल स्कूल ऑफ़ द मंथ चुना गया है। इसकी जानकारी अटल इनोवेशन मिशन ने पएवं नगर के अन्य जनप्रतिनिधियों तथा संभ्रांत नागरिकों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजकीय बालिका सदन बख में आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पशुपालन विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के 50 लाभार्थियों को लगभग 19 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। बीते करवाचौथ के अवसर पर नगर के 5 स्थानों पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी विजय राशि वितरित की गई। सभी 5 स्थानों में प्रत्येक स्थान से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 2100, 1500 तथा 1100 रुपए की धनराशि विजेताओं को दी गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मंगलदीप विद्यालय खत्याड़ी में पहुंचकर दिव्यांग बच्चों को फल एवं मिष्ठान्न वितरण किया। मंगलदीप विद्यालय के नवीन भवन के संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने तत्काल अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को फोन कर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द यह मार्ग बनाया जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments