HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक की लहर,...

Almora News : डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक की लहर, वर्चुअल संवाद व शोक सभाओं में दी गई श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर यहां शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे उत्तराखंड की राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है।

सामाजिक कार्यकर्ता पंकज वर्मा ने कहा डॉ इंदिरा हृदयेश के निधन का समाचार मिलने से उन्हें व्यक्तिगत रूप से बड़ा आघात लगा है। उन्होंने हाल में ही कोरोना से जंग जीत ली थी और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर राजनैतिक व अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थीं। इस सूचना से वह स्तब्ध हैं।

Uttarakhand : नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश के निधन पर राजकीय शोक घोषित, जारी हुआ आदेश

उलोवा के पूरन चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल संवाद में उलोवा कार्यकताओं ने कहा कि एक शिक्षक नेता से राजनैतिज्ञ बनने का उनका सफर अद्भुत था। डॉ इंदिरा हृदयेश हमेशा कर्मचारी संगठनों की व कांग्रेस पार्टी में एक आवाज थीं। वह शिक्षक संगठनों में विशेष लोकप्रिय रहीं। संवाद का संचालन करते हुए दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि यह उत्तराखण्ड की राजनीति की अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर जंगबहादुर थापा, एड जगत रौतेला, अजय मित्र बिष्ट, हरीश मेहता, कुणाल तिवारी, शमशेर जंग गुरुंग, बिशन दत्त जोशी, नवीन पाठक, दयाकृष्ण काण्डपाल, शुशीला धपोला आदि ने अपनी संवेदनायें प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अल्मोड़ा जन अधिकार मंच द्वारा एक वर्चुअल शोकसभा का आयोजन करके दिंवगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक नेता के तौर पर अपनी राजनैतिक पारी की शुरूआत करते हुए डॉ इंदिरा हृदयेश ने उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखण्ड में लगभग 50 वर्ष का अपना राजनैतिक सफर पूरा किया था।

Big News : क्या उत्तराखंड में शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया या बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू ! यह निर्णय ले सकती है सरकार, पढ़िये क्या बोले सरकार के प्रवक्ता उनियाल….

विधान परिषद सदस्य से आरम्भ करते हुए उत्तराखण्ड राज्य गठन के समय अन्तरिम सरकार में नेता प्रतिपक्ष एंव प्रथम निर्वाचित एनडी तिवारी सरकार में वित्त, संसदीय, पी डब्ल्यू डी मंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

संसदीय भाषा ज्ञान की मर्मज्ञ होने के कारण उत्तराखण्ड विधानसभा के भीतर प्रदेश के विकास के लिए एक नया रोडमैप तैचार करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सामाजिक एंव राजनैतिक जीवन में डॉ. इंदिरा का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। माध्यमिक शिक्षक नेता के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखण्ड के शिक्षकों की मांगों को सरकार से पूरा कराने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा के भीतर तक अहम अगुवाई करते हुए अनेक शिक्षक मांगों को सरकार से पूरा कराया।

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

हल्द्वानी विधानसभा सहित लालकुआं एवं कालाढूंगी विधानसभा में सैकडों विकास कार्य कराकर विकास की नयी सोच को स्वरूप प्रदान किया। एनडी तिवारी सरकार में दैवी आपदा प्रबन्धन के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री रहे एड. केवल सती ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि उन्हें प्रदेश के विकास की एक अलग सोच थी। नौकरशाही से लेकर जनप्रतिनिधि भी उनकी बुद्धिमता के कायल थे।

डॉ. इंदिरा ह्रदेयश के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए मंच के सदस्यों ने उनके सामाजिक एंव राजनैतिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, पूर्व राज्य मंत्री एड. केवल सती, मनोज सनवाल, पान सिंह बिष्ट, जीवन तिवारी, हरीश जोशी, पंकज वर्मा, पुष्कर राम, दानिश खान, नमित जोशी आदि शामिल रहे।

न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

यूपी : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 263 नए कोरोना संक्रमित, 07 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

Breaking News : प्रदेश में नही होगी 15 जून को स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा, ​अपरिहार्य कारणों से स्थगित

सोमवार से Delhi में अनलॉक प्रक्रिया शुरू : एक क्लिक में पढ़े क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Uttarakhand Brekaing : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, अस्पताल में निधन

अविश्वसनीय : यूपी का ‘प्रतापगड़’ ! जहां आने को तैयार नही एक भी IPS अफसर, पढ़िये पूरी कहानी….

राहुल, तीरथ, योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बेबीरानी मौर्या ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया शोक

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

स्मृति शेष : “यूं बिना बताये चले जाना तो आपकी आदत में शुमार नहीं था”, कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का स्वर्णिम राजनैतिक सफर…

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का ब्रेन हम्रेज से दिल्ली में निधन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments