HomeUttarakhandNainitalबोर्ड परीक्षा की तैयारी करें या पानी के जुगाड़ में लगे रहें...

बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें या पानी के जुगाड़ में लगे रहें छात्र—छात्राएं !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

प्रतिमाह 01 माह के बिल भुगतान के बावजूद यह हाल

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट नैनीताल विगत तीन रोज से भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र—छात्राओं को पानी की व्यवस्था में जुटना पड़ रहा है।

जवाहर नवोदय में तीन रोज से पानी का संकट
जवाहर नवोदय में तीन रोज से पानी का संकट

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार से इस आवासीय विद्यालय में पानी का भीषण संकट उत्पन्न हो गया है। कोसी नदी से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जबकि संस्थान की ओर से प्रति माह जल संस्थान को पेयजल सप्लाई के लिए एक लाख रुपये का बिल दिया जाता है।

विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को पानी की किल्लत झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। हर माह समय से जल संस्थान को बिल जमा करने के बावजूद पानी की किल्लत बनी हुई है। इधर सीएनई की ओर से इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि पंपिंग की मशीन फुंक जाने से यह दिक्कत पेश आई है। आज देर शाम त​क समस्या का निस्तारण कर दिया जायेगा। जिसके बाद जवाहर नवोदय में नियमित पानी की सप्लाई शुरू हो जायेगी।

ज्ञात रहे कि सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट क्षेत्र का एक बहु—प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय है। यहां बच्चों, शिक्षकों व अन्य स्टॉफ सहित कुल 900 लोग रहते हैं। पूर्व में डीएम वंदना सिंह ने निरीक्षण के दौरान यहां पानी की समस्या से निपटने के लिए एक योजना निर्माण के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद जल संस्थान ने 1.32 करोड़ रूपये से विद्यालय में जल आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार करने का फैसला लिया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments