HomeBreaking Newsशराब के नशे में चला रहा था कार, वाहन सीज और हुआ...

शराब के नशे में चला रहा था कार, वाहन सीज और हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

🔥 रामगढ़ में चौकी प्रभारी ने की कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। यहां रामगढ़ पुलिस ने एक कार चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार किया है। उसकी कार को सीज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग की जा रही है। नियमों के उल्लंघनकर्ताओ के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिस क्रम में बीती शाम को वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी रामगढ़ उप निरीक्षक दिलीप कुमार व टीम द्वारा कार संख्या UP21BF0909 को रोका। कार चालक को शराब के नशे में धुत होकर कार चलाते हुए धारा 185/202/207 MV ACT के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया और कार भी सीज की गई। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को भेजी गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रामगढ़ एसआई दिलीप कुमार व कांस्टेबल छोटे लाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments