HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल से दो दिन भारी से भारी वर्षा की चेतावनी

अल्मोड़ा: कल से दो दिन भारी से भारी वर्षा की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

✍️ डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को किया सतर्क

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी 21 व 22 जुलाई को जनपद में भारी से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जारी किया है। अल्मोड़ा जनपद के लिए आरेंज अलर्ट जारी हुआ है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी विनीत तोमर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सतर्क किया है। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सभी इकाईयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने को कहा है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां रखने को कहा है। कार्मिकों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाये रखने, खोज बचाव एवं अन्य सम्बन्धित कार्याेें के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मार्ग में वृक्ष गिरने या किसी अन्य प्रकार की क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 एवं मोबाईल नम्बर 7900433294 पर सूचना दें और तत्काल आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments